Press "Enter" to skip to content

प्रभारी मंत्री श्री तोमर ने राज्य सरकार की 6 माह की उपलब्धियों की दी जानकारी | Shivpuri News

शिवपुरी। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री एवं जिले के प्रभारी श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 6 माह के अंदर किसानों की कर्ज माफी, बेटी के विवाह के लिए राशि बढ़ाई जाना तथा गरीब विधवा महिलाओं की पेंशन में वृद्धि किया जाना एवं बहन बेटियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया है। प्रदेश सरकार ने रिकॉर्ड गेहूं की खरीदी की है तथा लगभग सभी का भुगतान भी समय पर किया गया है, शेष रहे कार्यों को भी सरकार शीघ्र पूरा करेंगी। शीघ्र ही आप को सरकार द्वारा किए जाने वाले जनहित के कार्य और अधिक देखने को मिलेंगे।
जिले के प्रभारी मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने आज कमलनाथ सरकार के 6 माह पूरे होने पर पत्रकारों से चर्चा कर हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी दी। इसके उपरांत पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब दिए।
इस मौके पर कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री मुन्नालाल कुशवाह, जिला पंचायत के सीईओ, अपर कलेक्टर श्री आर.एस.बालोदिया सहित अन्य अधिकारी एवं पत्रकारगण उपस्थित थे।
प्रभारी मंत्री ने इस दौरान बताया कि शासन द्वारा घोषित समर्थन मूल्य पर 73 लाख मेट्रिक टन गेहूं का प्रदेश में रिकाॅर्ड उर्पाजन किया गया है। 95 प्रतिशत से अधिक किसानों के खातों में राशि भेजी गई है। उन्होंने बताया कि सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत और पिछड़े वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण देने का जो वायदा किया था, वह पूरा किया है। श्री तोमर ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाय योजना के तहत गरीब की बेटी की शादी हेतु 51 हजार की सहायता राशि सामूहिक सम्मलेन में दी जा रही है। विधवा एवं निराश्रित महिलाओं को यह सरकार सहारा बनी है। पेशन योजना की राशि बढ़कर अब 600 रूपए हो गई है, जो हितग्राही के खातों में जमा की जा रही है। महिलाओं के अपराधों के मामलों में 6 माह में प्रदेश में तेजी से गिरावट आई है। कमलनाथ सरकार ने आमजनों के हितों की रक्षा के लिए सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाने का भी कार्य किया है। देश के सैनिक शहीद होने पर राज्य सरकार ने शहीद सैनिकों के घर पहुंचकर एक करोड़ की सहायता राशि प्रदाय की है। 
उन्होंने बताया कि शिवपुरी जिले में 39 हजार 559 किसानों को 146 करोड़ 80 लाख की राशि का ऋण माफ किया गया है। शेष किसान जो रहे गए है, उनकी कर्ज माफी का कार्य शुरू किया जा रहा है। जिले में गौशालाओं के माध्यम से गौवंश को संरक्षण एवं सुरक्षा प्रदान करने हेतु 30 गौशालाए स्थापित की जा रही है। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!