Press "Enter" to skip to content

सिरसौद थाना की घटना: रंजिशन चलाई गोली, पांच साल की मासूम को लगी, 6 पर केस / Shivpuri News

शिवपुरी। सिरसौद क्षेत्र के तिघरा गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति ने गोली चला दी। गोली पिता के साथ खड़ी पांच साल की बच्ची के हाथ में लगी। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है।
फरियादी सुरेश पुत्र प्रहलाद यादव निवासी तिघरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह अपनी बेटी पल्कना यादव के साथ गुरुवार की दोपहर 1 बजे अपने खेत पर था। आरोपी भोला यादव आया और पुरानी रंजिश के चलते गाली गलौज करने लगा। आरोपी ने कट्‌टा निकालकर फायर कर दिया। गोली पल्कना यादव (5) पुत्री सुरेश यादव निवासी तिघरा को दाहिने हाथ की कोहिनी में लगी। आरोपी मौके से भाग गया और बच्ची को इलाज कराने शिवपुरी लाए। पुलिस ने आरोपी सोनेराम, मस्तराम यादव, महेश, भोला, परशुराम, रामहेत के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है। वहीं घायल बच्ची को जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया, जहां इलाज जारी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!