
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने एक बार फिर से देश के कुछ राज्यों के राज्यपाल बदले हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक की जगह आनंद बेन पटेल को उनकी जगह राज्यपाल नियुक्त किया है। इसके अलावा राष्ट्रपति ने बिहार और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल भी बदले हैं।
जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति कोविंद ने यूपी, मध्यप्रदेश समेत 6 राज्यों के राज्यपाल बदले हैं। इनमें मध्यप्रदेश की वर्तमान राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का तबादला करते हुए उन्हें उत्तर प्रदेश की राज्यपाल नियुक्त किया गया है। फिलहाल यूपी में राम नाईक राज्यपाल हैं और आनंदी बेन अब उनकी जगह लेंगी।
वहीं आनंदी बेन की जगह लालजी टंडन को मध्यप्रदेश का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इनके अलावा जगदीप धनखर को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल बनाया गया है जबकि रमेश बैस अब त्रिपुरा के राज्यपाल होंगे।
राष्ट्रपति ने फगु चौहान को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया है वहीं आरएन रवि नगालैंड के राज्यपाल बनाए गए हैं। इन सभी की नियुक्ति की तारीख उस दिन से लागू होगी जिस दिन यह अपना कार्यभार संभालेंगे।





Be First to Comment