Press "Enter" to skip to content

विवाहिता की आत्महत्या के मामले में सास सहित 6 पर मामला दर्ज | Narwar News


शिवपुरी। नरवर थाना क्षेत्र के ग्राम बीलोनी में 11 माह पूर्व नवविवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने जांच के बाद सास, जेठ-जेठानी सहित 6 लोगों के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उक्त मामले की जांच एसडीओपी ने की।

घटनाक्रम के अनुसार शिल्पी पत्नि लाखन सिंह चौहान उम्र 20 वर्ष ने ससुराल वालों की दहेज प्रताडऩा से परेशान होकर 2 जुलाई 2018 को अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में मर्ग कायम कर जांच की गई और जांच एसडीओपी आत्माराम शर्मा ने की। जांच में पाया गया कि आरोपी जेठ ब्रजेश, जेठ रामगोपाल, जेठानी ललिता और बबीता, देवर शिवकुमार, सास लक्ष्मीबाई निवासी ग्राम बीलोनी चौकी मगरौनी थाना नरवर ने मृतिका को दहेज के लिए प्रताडि़त किया। जिससे परेशान होकर उसने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!