Press "Enter" to skip to content

अवैध रेत का का काला कारोबार, पुलिस ने पकड़े 6 ट्रेक्टर | Khaniyadhana News

बामौरकला। खनियांधाना क्षेत्र में अवैध खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। यहां िस्थत रेत खदानों से रेत कारोबारियों द्वारा अवैध खनन लगातार किया जा रहा है। वहीं प्रशासन द्वारा हर बार कार्रवाई कर रेत कारोबार को रोकने की कोशिश की जाती है लेकिन इन रेत कारोबारियों को पुलिस व प्रशासन का किसी तरह का भय नहीं है। ऐसी आज पुलिस व प्रशासन की टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध रेत से भरे 6 ट्रेक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया है।
एसपी राजेशसिंह चंदेल के द्वारा अवैध खनन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में रविवार को बामौरकला पुलिस को सूचना मिली कि बामौरकला के पिपरा में रेत खदान से अवैध खनन किया जा रहा है। मामले को लेकर थाना प्रभारी रामेंद्रसिंह चौहान ने एसपी को अवगत कराया। जहां एसपी ने मामले में तुरंत कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। जिस पर थाना प्रभारी व तहसीलदार दीपक शुक्ला, रीडर अमित जैन के द्वारा टीम बनाई गई और बताए गए स्थान पर दबिश दी। जैसे ही पुलिस पिपरा खदान पर पहुंची तो वहां खनन कर रहे लोग पुलिस को देखकर भाग गए। पुलिस ने मौके से 6 ट्रेक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया है। जब्त ट्रेक्टर-ट्रॉलियों को पुलिस थाने ले आई जहां आगे की कार्रवाई की जा रही है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!