
शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर के निर्देशन में पूरे शिवपुरी जिले में आचार संहिता के मद्देनजर जिले में अच्छी नाकाबंदी की जा रही है जिसके परिणाम स्वरूप आज गुरूवार को एसडीओपी करेरा रत्नेश तोमर के मार्गदर्शन में दो वाहनों से फिक्स चेकिंग प्वाइंट द्वारा कुल 6 लाख 5 हजार रुपए की नकदी पकड़ी गया।
पुलिस थाना दिनारा चेकिंग प्वाइंट सिकंदरा द्वारा चेकिंग के दौरान नरेंद्र साहू पुत्र परमानंद साहू निवासी न्यू गल्ला मंडी के पास झांसी रोड करेरा वाहन क्रमांक यूपी 93 एडब्ल्य 6752 से 500000 की नकदी पकड़ी गई इसी चेकिंग प्वाइंट पर विनय अग्रवाल पुत्र श्री अश्विनी कुमार निवासी 73 सुभाष नगर एनईबी अलवर के इनोवा कार क्रमांक पीबी 46 के 2027 से 105000 की नगदी पकड़ी गई चेकिंग के दौरान कुल 605000 की नगदी पकड़ कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही फ्लाइंग स्क्वाड टीम द्वारा की गई। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी दिनारा उपनिरीक्षक के एनशर्मा स्वयं उपस्थित रहे।




