Press "Enter" to skip to content

रजक समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 6 मई को, 13 जोड़े हुए तय, पंजीयन जारी | Shivpuri News

शिवपुरी। रजक समाज के संरक्षण में रजक समाज का 25वां आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन आगामी 6 मई को स्थान चिंताहरण मंदिर (सिद्देस्वर) परिसर में किया जा रहा है। इस सम्मेलन में अब तक 13 जोड़ों ने अपने पंजीयन करा लिए है शेष विवाह योग्य जोड़ों से पंजीयन कराए जाने का आग्रह रजक समाज से किया है। इसके साथ ही जिन जोड़ों के माता-पिता इस दुनिय से ब्रह्मलीन हो गए है ऐसे सभी जोड़ों के विवाह नि:शुल्क संपन्न कराए जाऐंगें। विवाह सम्मेलन समिति के अध्यक्ष सन्तोष सुनेरिया के साथ-साथ रजक समाज ग्राम-ग्राम जाकर विवाह सम्मलेन की जानकारी प्रदान की इस सम्मेलन के माध्यम से सामाजिक संगठन एवं फिजूलखर्ची बनाए जाने का संदेश देते हुए विवाह सम्मेलन में जोड़ों का विवाह कराए जाने पर बल दे रहा है। पंजीयन की अंतिम तिथि 2 मई निर्धारित की गई है। इसलिए अभी से समाज बन्धु सम्मेलन में अपना स्थान सुनिश्चित कराने पंजीयन कराऐं। विवाह सम्मेलन को सफल बनाने के लिए विवाह सम्मेलन समिति के अध्यक्ष सन्तोष सुनेरिया , कोषाध्यक्ष बादामी रजक (सोनी), सचिव देव रजक , जिलाध्यक्ष शिशुपाल रजक ,सन्तोष रजक  ,सनी रजक ,सतेंद्र रजक ,विजय रजक ,ब्रजेश रजक कलेक्टोरेट ,दीपक रजक आयुर्वेदिक हॉस्पिटल ,सौरव रजक ,सुरेंद्र रजक पार्षद ,मुकेश रजक ,सोनू रजक(शहर अध्यक्ष युबा पिछड़ा बर्ग प्रकोष्ठ ) , दिनेश रजक ,आशु रजक ,रिंकू रजक, गोलू रजक ,अनिल रजक ,दुर्गेश रजक ,बबलू रजक,जय रजक प्रॉपर्टी डीलर ,रामजीलाल रजक ,मंगल रजक ,बाबू लाल रजक ,विजय रजक ,नेमी रजक, मदन रजक हॉस्पिटल,मदन रजक फॉरेस्ट, पत्रकार सुनील रजक (ब्यूरोचीफ फास्टसमाचार डॉट कॉम) आदि ने सभी समाज बन्धुओं से इस आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन में भाग लेने की अपील की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!