शैलेन्द्र बुन्देला,दतिया
दतिया। ग्वालियर-झांसी हाईवे पर स्थित रतन पेट्रोल पंप को लूटने की योजना बनाते 6 हथियार बंद बदमाशों को कोतवाली पुलिस ने उडनू की टोरिया के जंगल में एक पट हनुमान मंदिर के पास से घेराबन्दी कर दबोचा हैं।
एएसपी आरडी प्रजापति, एसडीओपी गीता भारद्वाज ने पुलिस कंट्रोल रूम में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि 6 हथियार बंद बदमाश रतन पेट्रोल पम्प पर डकैती डालने की फिराक में एक पट हनुमान मंदिर के पास छुपे हैं, सूचना पर कोतवाली टीआई योगेंद्र सिंह दांगी ने पुलिस बल के साथ मौके पर घेराबन्दी कर बदमाशों को दबोच लिया।
पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से 2 कट्टा, एक अद्दी, एक चिड़ी मार बंदूक, 2 बका और सरिया बरामद किए।
इन बदमाशों की हुई गिरफ्तारी-
मोनू उर्फ तेजा पाल निवासी सुजेड, मुकेश पाल होलीपुरा, विक्की उर्फ विक्रम चौबे निवासी विजौरा, बृजेन्द्र पाल निवासी होलीपुरा, सोनू बरार निवासी सेंमई एंव विनोद पाल निवासी गाड़ी खाना के पास दतिया






Be First to Comment