नई दिल्ली। दिल्ली के गांधीनगर के एक निजी स्कूल मेंसिक्युरिटी गार्ड द्वारा पांच साल की बच्ची से हैवानियत का मामला सामने आया
है। आरोपी ने स्कूल के शौचालय में बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। परिजन उसे
चाचा नेहरू अस्पताल में ले गए, जहां से देर रात एलएनजेपी रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने आरोपी गार्ड को हिरासत में ले लिया है।
पीड़ित बच्ची
सुभाष मोहल्ला स्थित टैगोर पब्लिक स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ती है। वह
शनिवार को स्कूल की छुट्टी होने से पहले शौचालय में गई। आरोप है कि इसी
दौरान स्कूल का सिक्युरिटी गार्ड विकास वर्मा (37) भी शौचालय में घुस गया
और दुष्कर्म किया।
डेढ़ बजे स्कूल की छुट्टी होने पर बच्ची की
मां उसे लेकर घर चली गई। शाम को उसकी तबियत खराब हो गई। पूछने पर बच्ची ने
बताया कि स्कूल में टोपी वाले अंकल ने उसके साथ गलत हरकत की है। इसके बाद
उसे अस्पताल पहुंचाया गया।





Be First to Comment