5 बजे जागे सेकड़ो लोग पहुंचे भददईयाकुण्ड, दिया सूर्य को अघ्र्य,
जोरदारी से हुआ नये साल का आगाज
शिवपुरी। शहर के पर्यटक स्थल भद्दइयाकुण्ड पर आज अलसुबह पहुंचे सेकड़ो लोगो ने सावित कर दिया की वे अब शहर को बदला हुआ देखने आतुर है। जिला संवर्धन समिति के बैनर तले आयोजित किये गए नये साल के स्वागत कार्यक्रम में सेकड़ो लोगो ने भागीदारी कर जता दिया की वे अपने शिवपुरी को अब बदलना चाहते हैं। एक साथ मिलकर सूर्य को अघ्र्य देने के साथ यहां भजनों का कार्यक्रम भी हुआ। साधारण लोगो से लेकर जिले के कलेक्टर ओपी श्रीवास्तव और एसडीएम रूपेश उपाध्याय सहित अन्य कई अधिकारी, भारत विकास परिषद टीम सहित अन्य संगठनों ने कार्यक्रम में परिवार सहित सुबह 5 बजे उठकर भागीदारी की। यही दरअसल बदलाव का संकेत है। एक और जहाँ लोग सूर्य को अघ्र्य दे रहे थे तो दूसरी और कुंड का झरना कृतिम प्रयासों से कल कल की प्रतिधवनी के साथ बह रहा था। 30 को यहाँ खेल मंत्री और शहर विकास के लिए कटिवद्ध यशोधरा राजे कार्यक्रम में और शाम को शिवपुरी उत्सव के तहत पोलोग्राउंड पर गायिका अलका याग्निक, नृत्यांगना गीतांजलि, प्रतिभा रघुवंसी के कार्यक्रम में मंत्री शामिल होंगी।






Be First to Comment