
शिवपुरी। मेला सिद्धेश्वर वाणगंगा वर्ष 2017 में मेला रंगमंच पर 1 मई सोमवार को राजस्थान का प्रसिद्ध धूमर (नृत्य) एवं बॉलीबुड डांस का आयोजन होगा, वहीं 3 मई बुधवार को मुकाबला-ए-कब्बाली का आयोजन होगा। जबकि 5 मई शुक्रवार को शिवपुरी निवासी कुलदीप दुबे का लाफ्टर शो का आयोजन रखा गया है इस कार्यक्रम में कुलदीप दुबे के साथ सुनील सांवरा भी अपने हास्य रंग से लोगों को लोटपोट करेंगे। मेला रंगमंच का आखिरी आयोजन 7 मई रविवार को मुशायरा-ए-गजल का आयोजन होगा। इस वर्ष मेला अपने निर्धारित तिथि से काफी बिलंब से प्रारंभ हुआ जिसकी वजह से मेला अपनी रंगत नहीं पकड़ पाया, लेकिन अब इन आयोजनों के माध्यम से सिद्धेश्वर मेले में लोगों की जुटाने का प्रयास आयोजकों द्वारा किया गया है।






Be First to Comment