एक सप्ताह में तीन बार मोटर फुंसने से बने हालात
शिवपुरी। वार्ड क्रमांक 5 में स्थित कोर्ट रोड़ पर पिछले एक सप्ताह से जल संकट छाया हुआ है। यहां सप्ताह भर में तीन बार मोटर बोर में डाली गर्ई है, लेकिन तीनों बार फुक गर्ई जिससे वार्ड के सैकड़ों नागरिक जल संकट से परेशान बने हुए हैं।
वार्ड निवासी आनंद जैन ने बताया कि कोर्ट रोड़ पर विजय जैन कैची बीड़ी बालों के मकान के सामने नगर पालिका का बोर है। यहां से वार्ड में पेयजल सप्लार्ई की जाती है। लगभग सप्ताह भर पहले बोर की मोटर फुक गई जिससे जल सप्लाई नहीं हो पाई। इस पर नगर पालिका ने बोर में मोटर डलवाई लेकिन डलते ही मोटर फुक गई इस तरह से तीन-तीन बार मोटर डलवार्ई गर्ई और तीनों बार फुक गई। जिससे वार्ड में जल संकट बना हुआ है। श्री जैन ने कहा कि इससे पता चलता है कि नगर पालिका के धन को किस तरह से ठिकाने लगाया जा रहा है।





Be First to Comment