Press "Enter" to skip to content

ऑयल मिल में कर्मचारी को पीटा, 5 व्यापारियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

शिवपुरी। शहर के देहात थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया में एक युवक के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने फरियादी शरद मेहरा की रिपोर्ट पर शहर के 5 प्रतिष्ठित व्यापारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।  

जानकारी के अनुसार शरद मेहरा पुत्र मदन मेहरा उम्र 27 वर्ष निवासी सांईस कॉलेज के सामने थाना फिजीकल राजमल गुप्ता के कार्यालय में काम करता है। शरद ने पुलिस को बताया है कि उसके साथी नीरज गुप्ता ने कहा कि तुम जाकर मोहित गुप्ता को तीन लाख रूपए का पेंमेट दे आओ। जिस पर शरद ने मोहित को फोन लगाया और पूछा कि कहा आना है तो उसने अमित उर्फ मोदी गुप्ता के ऑईल मिल पर आने की कहा। शरद उक्त भुगतान को लेकर मोहित के मिल पर पहुँचा। शरद को पहुंचने में देरी हो गई जिससे व्यापारी भड़क उठे और सभी ने मिलकर शरद के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने शरद की रिपोर्ट पर आरोपी भरत अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, मंयक मिर्ची वाला, गुड्डा अग्रवाल और अमित उर्फ मोदी के खिलाफ धारा 323, 294, 324, 506, 34 ताहि, 3 (1) द,ध,3 (2) 5 क एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!