Press "Enter" to skip to content

जिले में 598.07 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज | Shivpuri News


शिवपुरी, 27 अगस्त 2019/ शिवपुरी जिले में 01 जून 2019 से अभीतक 598.07 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जबकि गत वर्ष 27 अगस्त तक 673.48 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जिले मे 27 अगस्त 2019 को 15.44 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक श्री राकेश कुमार ढोडी ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी. है। गत वर्ष जिले में कुल 1047.3 मि.मी. वर्षा रिकाॅर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि आज शिवपुरी में 09 मि.मी., कोलारस में 30 मि.मी., करैरा में 06 मि.मी, नरवर में 09 मि.मी., पिछोर में 17 मि.मी., खनियांधाना में 22 मि.मी., पोहरी में 07 मि.मी., बदरवास में 29 मि.मी. एवं बैराड़ में 10 मि.मी.वर्षा दर्ज की गई है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!