Press "Enter" to skip to content

ऑयल टैंकर पलटने से विस्फोट, 57 की मौत; पुलिस ने कहा- मारे गए लोग तेल चोरी कर रहे थे ! International News

विस्फोट के बाद शहर में काफी ऊंचाई तक धुआं उठता देखा गया।

  • घटना तंजानिया के मोरोगोरो शहर में हुई, टैंकर से आसपास भीड़ जमा थी
  • प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा- यह इलाका काफी व्यस्ततम है इसलिए कोई तेल चोरी नहीं कर सकता
  • पिछले महीने नाईजीरिया के उत्तरी बेन्यू स्टेट में तेल टैंकर के दुर्घटनाग्रस्त होने से 45 लोग मारे गए

डार अस सलाम. पूर्वी तंजानिया के डार अस सलाम इलाके में शनिवार को तेल टैंकर में विस्फोट के दौरान 57 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि टैंकर बेकाबू होकर पलट गया था। इसके बाद लोग इससे तेल निकाल कर अपने वाहन में डालने का प्रयास कर रहे थे। विस्फोट इतना तेज था कि लोगों के शव दूर-दूर तक फैल गए। पुलिस आयुक्त स्टीवन काबवे ने बताया कि हादसा मोरोगोरो शहर में हुआ। विस्फोट में कई लोग झुलसे भी हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, घटना के वक्त तेल टैंकर के आसपास सैकड़ों लोग मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इलाके में हालात काफी खराब हैं। मारे गए लोग तेल चुराने का प्रयास नहीं कर रहे थे, क्योंकि यह शहर का व्यस्ततम इलाका है। पूर्वी अफ्रीका के देशों में तेल चुराने की घटनाएं आम हैं। इस दौरान हुए विस्फोटों में सैकड़ों लोग मारे जा चुके हैं।
पिछले महीने टैंकर दुर्घटना में 45 मरे थे
जुलाई में नाईजीरिया के उत्तरी बेन्यू स्टेट में तेल टैंकर के दुर्घटनाग्रस्त होने से 45 लोगों की मौत हो गई थी। 2013 में युगांडा की राजधानी कंपाला के बाहरी इलाके में इसी प्रकार की एक घटना में 29 लोगों की जान गई थी। तब टैंकर के आसपास भीड़ जमा थी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!