Press "Enter" to skip to content

आरटीसी करैरा भातिसीपु बल द्वारा मनाया गया बल का 56 वाँ स्थापना दिवस

करैरा। आरटीसी करैरा भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा बल का 56-वाँ स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्थापना दिवस की समस्त गतिविधियाँ संस्थान प्रमुख रमाकान्त शर्मा (उप महानिरीक्षक) की देख-रेख में आयोजित की गई। सर्वप्रथम रमाकान्त शर्मा ने बल का ध्वज फहराया तथा शस्त्र प्लाटून द्वारा बल के झण्डे के सम्मान में सलामी दी गई। 

स्थापना दिवस के अवसर पर रमाकान्त शर्मा ने बल के पदाधिकारियों व उनके समस्त परिवारजनों को बल के 56-वें स्थापना दिवस की हार्दीक षुभकामनाएँ व बधाई दी और उनके समृद्ध एवम् सुखमय जीवन की मंगल कामना की। ज्ञात हो कि भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल का गठन वर्र्ष-1962 में चीन-भारत युद्ध के पश्चात किया गया था। इस बल के गठन से लेकर अब तक भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने सीमा की चौकसी का कार्य अति लगन के साथ किया है। इस बल ने सीमा की रक्षा के कार्य के साथ-साथ बार्डर के ग्रामीण इलाकों व स्थानीय जनता के मन में सुरक्षा का भाव जगाया है। बल की कर्तव्य परायणता के फलस्वरूप सीमावर्ती लोग आज निडर और स्वतन्त्र जीवन यापन कर रहें है। सुरक्षा के कार्यों के साथ-साथ इस बल ने ग्रामीणों की विभिन्न प्रकार से मदद कर उनके उत्थान के कार्यों में भी अहम योगदान दिया है। देष की आन्तरिक सुरक्षा को पुख्ता करने में भी इस बल की बड़ी भूमिका रही है। हालाँकि बल के पदाधिकारियों की अति शीत इलाकों व विशम परिस्थितियों में तैनाती होने सेे बहुत सारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है इसके बावजूद भी इस बल के हिमवीर, अति षीत (हिमाद्र) इलाकों में या अन्य स्थानों पर देष-सेवा के लिए सदैव अडिग रहते है। स्थापना दिवस के अवसर पर परेड़ की टोली का नेतृत्व तेजवीर सिंह सहायक सेनानी ने किया। राजकुमार बोहरा (उप सेनानी) एव डॉ विनोद कुमार द्वारा स्थापना दिवस के समस्त प्रबंधन कार्रवाई की गई जिसमें ग्राउण्ड में स्टॉल लगवाना, खेल-कूद की गतिविध्यिों का आयोजन करना। खेल-कूद की गतिविधियों में जलेबी-रेस, सुई-धागा रेस , बोरा रेस, थ्री लैग रेस, म्यूजिकल चैयर रेस, 5 मीटर दौड़ व रस्सा-कशी जैसे गेम्स का आयोजन किया गया

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!