
शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत गुरूद्वारा चौक पर लगी एटीएम मशीन से रुपए निकालने गए एक वृद्ध के साथ धोखाधड़ी कर दी। वृद्ध के खातों से ठगों ने लगभग 55 हजार रुपए निकाल लिए। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार राजेंद्र प्रसाद तिवारी पुत्र स्व. भगवत प्रसाद तिवारी (76) निवासी राघवेंद्र नगर ने बताया कि आज से लगभग एक माह पहले शाम के समय वह गुरूद्वारा चौक शिवपुरी पर लगे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम मशीन पर रुपए निकालने पहुंचे। यहां रुपए नहीं निकले तो पीछे खड़े दो युवकों ने मदद करने को कहा, जिस पर वह उनकी बातों में आ गए। इतनी देर में दोनों युवकों ने उनका एटीएम बदल दिया और रुपए न निकलने की बात कहकर चले गए। इसक बाद मोबाइल पर मैसेज आया कि उनके खाते से लगभग 55 हजार रुपए निकल गए हैं। इस बात की जानकारी जैसे ही राजेंद्र को लगी तो उन्होंने तुरंत बैंक में सूचना की और इसके बाद थाने में केस दर्ज करवाया।






Be First to Comment