Press "Enter" to skip to content

अबैध शराब सहित एक आरोपी गिरफ्तार , 55 लीटर शराब जप्त | BAIRAD NEWS

शिवपुरी पुलिस द्वारा अवैध शराब के साथ 1 आरोपियों को दबोचा
बैराड़। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेन्द्र सिंह कंवर के मार्गदर्शन में दिनांक 07.09.19 को थाना बैराड़ द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 1 आरोपी को गिरफ्तार किया।

थाना प्रभारी बैराड़ उनि. विजयपाल सिंह जाट को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ग्राम टोरिया खालसा़ में अवैध रूप से कच्ची शराब बेची जा रहा है सूचना पर से थाना प्रभारी बैराड द्वारां एसडीओपी पोहरी श्री राकेश व्यास के मार्गदर्शन में पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर रवाना किया, पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर आरोपी संदीप उर्फ पोटा पुत्र रमेश बेड़िया उम्र 32 साल निवासी टोरियापुरा के कब्जे से अवैध  हाथ भट्ठी की बनी कच्ची शराव  55 लीटर कुल कीमती 5500 रूपये की जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र. 224/19 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया, आरोपी को आज जे. आर. हेतु न्यायलय पोहरी पेश किया जा रहा है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बैराड़ उनि. विजयपाल सिंह जाट, सउनि हरीश सोलंकी, प्रआर. नरेंद्र पाण्डे, आर. दीपचंद, आर. राजकुमार, आर. अरुण, आर. चालक धर्मसिंह की सराहनीय भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!