Press "Enter" to skip to content

रुपए निकालने गए थे एटीएम, बदल गया एटीएम, निकल गए 53 हजार / Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत फतेहपुर क्षेत्र में रहने वाले जितेंद्र उचाडिया पुत्र स्व. बद्री प्रसाद उचाडिया को एटीएम से रुपए निकालना महंगा पड़ गया। यहां एक अज्ञात व्यक्ति ने एटीएम बदलकर खाते से 53 हजार रुपए निकाल लिए। जब रुपए निकाले जाने की जानकारी मैसेज से लगी तो मामले को लेकर थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

जितेंद्र उचाडिया ने पुलिस को बताया कि 29 अक्टूबर को वह एसबीआई एटीएम झांसी तिराहा से रुपए निकालने गए थे। यहां एटीएम को मशीन में लगाया लेकिन रुपए नहीं निकले। इतने में पीछे खडे व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर एटीएम बदल दिया। जब वह घर पहुंचे तो उनके मोबाइल पर 53 हजार रुपए निकाले जाने का मैसेज आया। जब उन्होंने अपना एटीएम चैक किया तो पता चला कि एटीएम बदल गया है। जिस पर उन्होंने तुरंत बैंक में फोन पर खाता लॉक करवाया और मामले में जानकारी पुलिस में दी। पुलिस ने मामले में करीब एक माह बाद केस दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!