
मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञों ने 53 वर्षीय महिला का किया सफल ऑपरेशन
शिवपुरी। मेडिकल कॉलेज में इस साल से कक्षाओं का संचालन शुरू हो रहा है और यहां विशेषज्ञ डॉक्टर प्रोफेसर के रूप में तैनात हो चुके हैं। इन विशेषज्ञ डॉक्टरों का लाभ अब जिले के मरीजों को मिलने लगा है। सामान्य ऑपरेशन के लिए जिले के मरीजों को अब ग्वालियर व अन्य महानगरों का मुंह नहीं ताकना होगा। जिला अस्पताल में गुरुवार को पहली बार बच्चेदानी निकालने का सफल ऑपरेशन मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञों की टीम द्वारा जिला अस्पताल के स्टाफ के साथ किया गया। अब तक इस तरह के ऑपरेशन के लिए महिला मरीजों को महानगरों के अस्पताल जाना पड़ता था। मेडिकल कॉलेज में स्त्री रोग विभाग में सहायक प्रोफेसर डॉ. शिखा जैन ने बताया कि 53 वर्षीय महिला लगभग 6 महीने बच्चेदानी में गठान की वजह से अत्यधिक रक्त स्त्राव से पीड़ित थी, जिसके लिए उसे बच्चेदानी निकालने की सलाह दी गई थी। इस ऑपरेशन को जिला अस्पताल की स्त्री रोग विभाग की प्रभारी डॉ. उमा जैन के साथ डॉ. शिखा जैन व डॉ. शैली सेंगर की टीम ने ऑपरेशन को अंजाम दिया।






Be First to Comment