Press "Enter" to skip to content

विद्यार्थी परिषद का 52 वां प्रांत अधिवेशन खंडवा में संपन्न | Shivpuri News

शिवपुरी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 52 वां प्रांत अधिवेशन 27 दिसंबर से 29 दिसंबर तक मध्य प्रदेश के खंडवा में संपन्न हुआ जिसमें पूरे प्रदेश से 1500 से अधिक प्रतिनिधि सम्मिलित हुए शिवपुरी जिले के 30 प्रतिनिधि इस अधिवेशन में सम्मिलित हुए। अधिवेशन के प्रथम दिन उद्घाटन सत्र में सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार व अभाविप के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री प्रफुल्ल आकांत शामिल हुए व प्रदेश भर से आए छात्र शक्ति को मार्गदर्शन दिया ।आनंद कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार भारत पहले विश्व विश्व गुरु था ठीक उसी प्रकार भविष्य में भी भारत विश्व गुरु होगा। जैसे पहले चीन जापान अनेक देशों से लोग शिक्षा दीक्षा लेने भारत आते थे ठीक है जी प्रकार भविष्य में भी लोग भारत आएंगे व शिक्षा दीक्षा ग्रहण करेंगे। आनंद कुमार ने कहा कि यदि हमें समाज में बदलाव लाना है तो हमें हमारे नाम या बदनाम होने के बारे में नहीं सोचना चाहिए सिर्फ हमें खुद को और अपने साथियों को विकसित खाने के बारे में सोचना चाहिए इससे समाज में बदलाव अपने आप आएगा। साथ ही साथ आनंद कुमार ने इंदौर व खंडवा में सुपर 30 कोचिंग संस्थान खोलने की घोषणा की।
अधिवेशन विद्यार्थी परिषद के दो प्रस्ताव भी पारित हुए। प्रस्ताव “प्रदेश के वर्तमान परिदृश्य” में शिवपुरी जिले के भाव खेड़ी में हुई घटना का विषय शिवपुरी के नगरमंत्री आदित्य पाठक ने उठाया व और कहा कि ऐसी वीभत्स घटना निंदनीय है। समाज को बांटने वाले लोगों कि विद्यार्थी परिषद घोर विरोध करती है।पाठक ने प्रदेश की सरकार से मांग करते हुए कहा कि प्रदेश की सरकार को तबादलों से ध्यान हटाकर प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर ध्यान देने की आवश्यकता है। इस घटना में मृत अविनाश व रोशनी के परिवारजनों को पूर्ण न्याय मिले इस बात का ध्यान भी प्रदेश की सरकार को देना चाहिए व भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं ना हो इस बात का विशेष ध्यान प्रदेश सरकार को रखने की आवश्यकता है।
शिवपुरी के कार्यकर्ता मयंक राठौर ने प्रस्ताव “प्रदेश का वर्तमान शैक्षणिक परिदृश्य” में संबल योजना बंद होने पर अपना पक्ष रखा और कहा कि विद्यार्थियों को समय पर छात्रवृत्ति मिले जिससे विद्यार्थी अपनी पढ़ाई बिना किसी रूकावट के पूरी कर सके सरकार को इस बात का ध्यान  देने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों के साथ हो रहा अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिवपुरी के कार्यकर्ता गोविंदा शर्मा द्वारा प्रस्ताव पारित होने के बाद संकल्प वाचन किया।
अधिवेशन के दूसरे दिन निकलने वाली शोभायात्रा पूरे खंडवा में चर्चा का विषय बनी रही। पूरे खंडवा का पुलिस प्रशासन शोभा यात्रा को नहीं निकलने देने पर अड़ा रहा और अधिवेशन स्थल के  1 किलोमीटर दूरी पर शोभा यात्रा  के निर्धारित रूट पर बैरिकेटिंग कर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया । विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा अधिवेशन स्थल से शोभायात्रा का रूट बदलकर बड़े धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई व शोभायात्रा के अंत में खुला अधिवेशन भी हुआ ।
अधिवेशन के अंतिम दिन प्रदेश की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा नवनिर्वाचित अध्यक्ष योगेश रघुवंशी द्वारा की गई जिसमें शिवपुरी के कार्यकर्ता गोविंदा शर्मा को प्रांत सह SFD प्रमुख बनाया गया वहीं आदित्य पाठक संकल्प जैन मानशिका गोयल व प्रभान यादव को प्रांत कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!