Press "Enter" to skip to content

512 अघ्र्य के साथ कि गई श्री जिनेंद्र देव की आराधना | Pohari News


जैसवाल जैन युवा संघ के दिव्यघोष के साथ निकलेगी शोभायात्रा

पोहरी। पोहरी नगर में बड़े ही भक्ति भाव से श्री 1008 सिद्धचक्र महा मंडल विधान एव विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में भक्ति भाव के साथ संगीत कर द्वारा अपने भजनों के माध्यम से भक्तों को भक्ति करने पर विवश कर रहे है। 
प्रेस को जारी विज्ञप्ति में जैन समाज के योगेन्द्र जैन पत्रकार ने बताया कि पोहरी नगर में जैन धर्म मे श्रीसिद्ध चक्र मण्डल विधान का आयोजन पोहरी के पुण्यार्जक परिवार द्वारा की जा रहा है। प्रति दिन भक्त विधान जैसे कर्म दहन विधान,चौसठ रिद्धि विधान,पंच परमेष्ठी विधान के माध्यम से भगवान जिनेंद्र देव की आराधना करने में लगे हुए है। श्री 1008सिद्ध चक्र मण्डल विधान का आयोजन 16 से 22 जून तक पोहरी नगर में अग्रवाल धर्मशाला में किया जा रहा है। जिसमे प्रतिदिन भक्ति भाव से महिला, पुरुष,बच्चे  प्रात:काल कार्यक्रम स्थल अग्रवाल धर्मशाला में भक्ति भाव से भगवान की भक्ति करते है। प्रात:काल भगवान श्री जिनेंद्र देव का अभिषेक व शांति धारा बह्मचारी संजीव भैया जी कंटगी एव बह्मचारी अरुण भैया जी द्वारा भक्तों को करवा रहे है भक्ति भाव के साथ संगीतमय पुजन से भक्त भगवान की भक्ति में लगा जाते है अभिषेक एव शांति धारा के बाद पूजन की जाती है श्री सिद्ध चक्र मंडल में  16 व 32 ,64,128,256 के बाद  512 अघ्र्य भक्तों अर्पित किए गए। जिसमे भक्तों में भक्ति भाव से नाचते हुए अर्घ्य चढ़ते गए महिला भी पुरुषों से पीछे नही रही वो भी हर अर्घ्य को  बड़े भक्ति भाव से चढ़ रही है। आयोजक कोलम चंद ,लक्ष्मण लाल,मनोज जैन, अभय जैन चकराना परिवार द्वारा इस विधान में आस पास के जैन समाज के भक्तों से सामिल होने की अपील की है। 

22 को नगर में निकली जाएगी शोभायात्रा

श्री 1008 सिद्ध चक्र मण्डल विधान के समापन के पश्चात नगर में भगवान श्री जिनेंद्र की शोभायात्रा नगर में निकली जाएगी। 22 जून को सुबह 8 बजे अग्रवाल धर्मशाला से बड़े ही धूमधाम एव शिवपुरी जैसवाल जैन युवा संघ के दिव्यघोषा के साथ नगर के मुख्य मार्गो मैन बाजार,स्टेट बैंक,लाल कोठी होते हुए मैन चौराहा पुहंचेगे उसके बाद पुन: श्री जिनेंद्र देव की शोभायात्रा अग्रवाल धर्म शाला पुहचेगी।जहाँ पर भगवान का अभिषेक शांति धारा एव पूजन किया जाएगा।उसके बाद बाहर एव स्थानीय लोगो के भोजन की व्यवस्था पुण्यार्जक परिवार द्वारा की गई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!