Press "Enter" to skip to content

समाजसेवी राजीव ढींगरा का दुखद निधन, शोकाकुल माहौल में हुआ अंतिम संस्कार | Shivpuri News


अनेक गणमान्य नागरिकों ने व्यक्त की अपनी शोक संवेदनाएं

शिवपुरी। मानवता जैसी उत्कृष्ट सामाजिक संस्था से जुड़े समाजसेवी राजीव ढींगरा का कैंसर की असाध्य बीमारी से दुखद निधन हो गया। वह 51 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार आज मुक्तिधाम शिवपुरी मेें शोकाकुल माहौल में किया गया। अंतिम संस्कार में शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, पत्रकार और विभिन्न दलों के नेतागण उपस्थित थे। श्री ढींगरा के निधन पर अनेक गणमान्य नागरिकों ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है। 
दिवंगत राजीव ढींगरा यंूं तो पेशे से व्यवसायी थे, लेकिन उनका जीवन समाजसेवा के लिए समर्पित रहा। मानवता जैसी संस्था से जुड़कर वह प्रतिदिन सुबह सुबह अस्पताल पहुंचकर मरीजों को दलिया, फल आदि वितरण करवाते थे तथा जरूरतमंद मरीजों को दवाईयां भी उपलब्ध करवाते थे। श्मशान के सौंदर्यीकरण में मानवता संस्था से जुड़कर उन्होंने बहुत काम किया। स्व. ढींगरा मिलनसार और व्यवहारिक इंसान थे तथा उनके परिचय का दायरा शहर में काफी अधिक था। एक साल पहले वह गले के  कैंसर से पीडि़त हुए जिसका इलाज लगातार चलता रहा, लेकिन ईश्वर के आगे सब बेवश है और उसकी इच्छा के आगे सिर झुकाना पड़ता है। दो बच्चों के पिता राजीव ढींगरा आज चल बसे। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!