Press "Enter" to skip to content

एफडी के 50 हजार निकालकर घर जा रही महिला को लूटा फूटा तालाब शंकर जी के मन्दिर के पास की घटना  पूर्व में भी दो साल पहले भी एक रिटायर्ड शिक्षक को लूटा था शंकर जी के मन्दिर के पास 

करैरा। थाना करैरा के फूटा तालाब शंकर जी के मन्दिर के पास एफडी के 50 हजार रूपये एसबीआई बैंक से निकाल कर घर जा रही महिला को दिनदहाड़े बाइक पर सवार होकर आए अज्ञात बदमाश ने लूट लिया। महिला के लाखो चिल्लाने के बाद भी वह किसी की नजर बदमाश पर नही पड़ी और बदमाश नजरो के सामने से ओझल हो गये। पूर्व में भी दो साल पहले एक रिटायर्ड शिक्षक के साथ इसी जगह पर ऐसी ही घटना घटक चुकी।

उक्त आशय की जानकारी देते हुये फरियादी महिला उर्मिला पत्नी स्व कमलेश सोनी उम्र 45 साल ने बताया है की मै आज दोपहर 12 बजे करैरा पुरानी तहसील स्थित गांधी रोड़ एसबीआई बैंक में 2 साल की  एफडी पूरी हो जाने पर अपने 50 हजार रूपये निकालने गई तो सबसे पहले बैंक केशियर ने मुझे 50 हजार रूपये दे दिए । जबकि इसका ब्याज 5 हजार बनता है जो केशियर ने देने मना कर दिया और बोला आप क्योंस्क बैंक में चली जाओ वहीँ पर आपको 5 हजार रूपये मिल जायेंगे । जब फरियादी महिला क्योंस्क बैंक गई तो उसने देने से मना कर दिया और बोला जहाँ से 50 हजार मिले वहीँ से 5 हजार मिलेंगे। फिर बापिस लौटकर महिला बैंक आई महिला 50 हजार रूपये हाथ बाले थेले में रखे थी। बैंक केशियर के पास दुबारा गई तो फिर 5 हजार देने से मना कर दिया और क्योंस्क बैंक पर जाने की बात कही इसके बाद महिला क्योंस्क बैंक नही गई वह वापिस अपने घर जा रही थी । की फूटा तालाब शंकर जी के मन्दिर के पास एक काले रंग की जेक्ट पहने पीछे से आया और मेरे हाथ से थेले में रखे 50 हजार रूपये छीन ले गया। जिसमे मेरा मोबाईल आधार कार्ड राशन कार्ड पेन कार्ड आदि रखा हुआ था। मैने काफी दूर तक दौड़ लगाई और मदद मांगी लेकिन किसी ने नही सुनी। करैरा पुलिस महिला उर्मिला सोनी की रिपोर्ट पर आसपास के क्षेत्रो में सर्चिंग करती रही लेकिन अज्ञात लुटेरो का कोई सुराग नही लगा करैरा पुलिस बैंक गई और बाहर की सीसीटीवी कमरे से फुटेज के जरिये से लुटेरो का हुलिया तलाश कर रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!