Press "Enter" to skip to content

ब्लॉक किसान मजदूर कांग्रेस कमेटी ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन कहा-सूखे से प्रभावित किसानों को तत्काल मिले 50 हजार रुपए हेक्टर मुआवजा

कोलारस। ब्लॉक किसान मजदूर कांग्रेस कमेटी कोलारस ने आज एसडीएम कोलारस को महामहिम राज्यपाल के नाम एक चेतावनी ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि किसानों को तत्काल 50 हजार हैक्टेयर के हिसान से मुआवजा दिया जाए, बिजली के बिल माफ किए जाएं और फसल का उचित दाम मिले। इसके अलावा बिजली कनेक्शन राशि समाप्त की जाए और मंडी में फसल का भुगतान नगद किया जाए।

ब्लॉक किसान मजदूर कांग्रेस कमेटी ने सरकार को किसान एवं आमजन विरोधी बताते कहा कि तत्काल किसान में उनकी मांगों को स्वीकार कर क्रियान्वयन में लाया जाए। ज्ञापन में मांग की है कि मुख्यमंत्री भावांतर योजना शासन का किसानों के साथ धोखा है। पूर्व में ओला, प्राकृतिक प्रकोप से किसानों की फसलें नष्ट होने पर मुआवजा राशि दी जाती थी जिसे बंद कर दिया गया है। तत्काल लागू कर किसानों को 10 हजार रुपए प्रति बीघा के मान से मुआवजा राशि एक सप्ताह के अंदर दी जाए। मांगें पूरी न होने की स्थिति में किसान कांग्रेस जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में किसानों के साथ सड़क पर उतरकर जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

बॉक्स

इनका कहना है

आज हम पूरे देश में जीएसटी और नोटबंदी को लेकर काला दिवस मना रहे हैं। आज जीएसटी और नोटबंदी का सबसे ज्यादा प्रभाव किसान और आमजनता और छोटे व्यापारी पड़ा है। देश की अर्थव्यवस्था बिगड़ गई। गरीब और गरीब हो गया अमीर और अमीर हो गया। साथ ही हमने किसान कांग्रेस के साथ प्रशासन के नाम एक ज्ञापन सौंपा है जिसमें मांग की गई कि जिले के सूखाग्रस्त घोषित कर दिया, लेकिन किसानों के लिए मुआवजा राशि तय नहीं की गई है।

हरवीर सिंह रघुवंशी, कांग्रेस प्रवक्ता

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!