Press "Enter" to skip to content

विदेशी नस्ल के कुत्ते के नाम पर महिला से 50 हजार ठगे,

भोपाल। भोपाल में विदेशी नस्ल के कुत्ते (पपी) बेचने के नाम पर महिला से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। ऑनलाइन साइट पर विदेशी नस्ल के कुत्ते की फोटो दिखाकर महिला से 50 हजार रुपए की धोखाधड़ी की गई।साइबर सेल से मिली जानकारी के मुताबिक महिला ने indiamart.com नामक वेबसाइट पर विदेशी नस्ल का कुत्ता (पपी) खरीदने के लिए विज्ञापन देखा। ये पपी साइबेरियन हस्की ब्रीड का था। महिला ने इस पपी के खरीददार के रुप में खुद को रजिस्टर्ड किया। वेबसाइट ने महिला को डीलर्स के माध्यम से इस नस्ल के पपी की सूची भेजी और अधिक जानकारी के लिए फोन पर सम्पर्क करने के लिए नम्बर भी दिए। महिला ने एक डीलर से सम्पर्क किया तो उसे बताया गया कि वो पोर्ट ब्लेयर से बोल रहा है। उस व्यक्ति ने महिला को बताया कि पपी की बुकिंग के लिए उसे 50 हजार रुपए जमा कराना होंगे। इस पर महिला ने रुपए जमा करा दिए।लेकिन रुपए जमा कराने के बाद इस डीलर ने महिला से कोई सम्पर्क नहीं किया और ना ही महिला को पपी प्राप्त हुआ। काफी कोशिश के बाद भी महिला उस डीलर तक नहीं पहुंच पाई तो उसने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई।
कैमरे के लिए जमा कराए 1 लाख 70 हजार रु.
ऑनलाइन वेबसाइट की धोखाधड़ी से जुड़ा एक और मामला सामने आया है। भोपाल के रहने वाले डॉ. किशोश कुमार सोनी ने शिकायत दर्ज कराई कि उन्होंने Quicker.com पर एक कैमरा खरीदने के लिए वेबसाइट पर दिए फोन नम्बर पर सम्पर्क किया। इस पर उसे अलग से व्हॉट्सएप पर सम्पर्क करने को कहा गया। बातचीत के बाद उस व्यक्ति ने कैमरे के लिए 1 लाख 70 हजार रुपये जमा करा लिए। लेकिन कैमरे की डिलेवरी नहीं दी। इस पर डॉ. सोनी ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने दोनों शिकायतों पर मामला दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!