Press "Enter" to skip to content

मकान में छापामार कार्यवाही कर 50 हजार रूपए की अवैध शराब पकड़ी आरोपी मकान मालिक पुलिस को चकमा देकर भागा

भौंती। भौंती कस्बे में विगत रात्रि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर से एक मकान में छापामार कार्यवाही कर वहां से 50 हजार रूपए कीमत की देशी प्लेन शराब की 20 पेटियां बरामद की हैं। हालांकि मकान मालिक रात में ही पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हो गया। जिसकी तलाश करने में जुट गई है। वहीं आरोपी के खिलाफ 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार भौंती थाना प्रभारी संतोष यादव को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कस्बे में रहने वाले सुशील पुत्र केदार लोधी के घर पर बड़ी संख्या में शराब की खेप उतरी। जिसे वह कस्बे में खपाने का कार्य करता है। इस सूचना पर पुलिस ने रात्रि करीब 2:30 बजे बताए गए मकान पर छापा मारा तो वहां से पुलिस को 20 पेटी देशी प्लेन शराब अवैध रूप से रखी हुई मिली। जिसे पुलिसे ने जब्त कर लिया और मकान मालिक सुशील लोधी को पकडऩे का प्रयास किया तो आरोपी पुलिस को चकमा देकर घर से भाग गया। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!