Press "Enter" to skip to content

हनुमान जयंती पर दीनदयाल रसोर्ई में 500 लोगों ने किया भोजन ग्रहण

शासकीय कर्मचारियों सहित भाजपा पार्र्षदों ने किया सहयोग

शिवपुरी। समाजसेवी संस्था मंगलम द्वारा दीनदयाल अंत्योदय रसोर्ई योजना के तहत संचालित की जा रही दीनदयाल रसोर्ई में हनुमान जयंती पर लगभग 500 लोगों ने प्रेम पूर्र्वक भेाजन ग्रहण किया। भोजन परोसने में शासकीय कर्मचारियों सहित भाजपा पार्षदों ने सहयोग किया। भोजन ग्रहण करने के पूर्र्व पंडित हजारी लाल पुरोहित ने  भोजन मंत्र का वाचन किया और आतिथ्य स्वीकार करने वाले लोगों को बताया कि आज पवन पुत्र हनुमान जी की जयंती है।
प्रतिदिन की तरह आज भी दीनदयाल रसोर्ई सुबह 11 बजे से शुरू हो गई और दोपहर 3 बजे तक लोगों ने यहां आकर पांच रूपए शुल्क जमा कर भोजन ग्रहण किया। प्रत्येक बार 45 से 50 लोग दीनदयाल रसोई में भोजन ग्रहण कर रहे हैं। आज भोजन वितरण के सेवा कार्र्य में मंगलम सदस्यों के अलावा नगर पालिका उपयंत्री आरडी शर्मा, दीनदयाल शहरी आजीविका मिशन के मैनेजर आरके सिंह, सहायक प्रबंधक पीयूष श्रीवास्तव, नगर पालिका में विधायक यशोधरा राजे के प्रतिनिधि रत्नेश जैन डिम्पल, भाजपा पार्षद मनीष गर्र्ग मंजू, अभिषेक वट्टे, हरिओम नरवरिया, पार्षद पति गब्बर परिहार, महिला नेत्री उमा उपाध्याय और पूजा बुंदेेला ने सहयोग किया। भोजन ग्रहण करने वाले लोगों ने भोजन की गुणवत्ता की सराहना की। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!