खबर का असर बैंक में आया 500 का नया नोट

खबर का असर
बैंक में आया 500 का नया नोट
Displaying 15 shiv 7.JPG
पोहरी। नोटबंदी के बाद से कस्बे में स्थित बैंकों द्वारा 500 का नया नोट बैंकों द्वारा उपभोक्ताओं को नहीं दिया जा रहा था और बैंक प्रबंधकों द्वारा बैंक में नोट नहीं आने की बात कही जा रही थी जिसके चलते आम नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था क्योंकि 2000 रुपये के नोट के छुट्टे मिलना मुश्किल हो रहे थे इसी परेशानी को ध्यान में रखते हुए राजएक्सप्रेस समाचार पत्र द्वारा बैंक में नहीं आया 500 का नोट शीर्षक से एक खबर प्रकाशित की थी। जिसके बाद बैंकों द्वारा नागरिकों की समस्या को ध्यान में रखते हुए आज 500 के नोट का ग्राहकों के लिए दिए गए। 500 के नोट मिलने के बाद कस्बेवासियों ने राहत की सांस ली और कहा कि अब कुछ हद तक तो परेशानी कम होगी।अब कुछ हद तक तो परेशानी कम होगी।Displaying 15 shiv 8.JPG