Press "Enter" to skip to content

दुकान पर गए युवक की जेब कटी, 50 हजार चोरी / Shivpuri News

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के तहत जैन मंदिर के पास िस्थत एक दुकान पर गए युवक की जेब से किसी व्यक्ति ने 50 हजार रुपए पार कर दिए। घटना के बाद फरियादी ने चोर को तलाशने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
रीकृष्ण पुत्र जयसिंह यादव निवासी मानिकपुर थाना गोवर्धन ने बताया कि बीते रोज दोपहर के समय वह रावत की दुकान पर गया हुआ था। उसकी जेब में 50 हजार रुपए रखे हुए थे। जिसे कोई चोर चुराकर ले गए और पता नहीं चला। जब जेब से रुपए निकालने चाहे तो वह नहीं मिले। आसपास पूछताछ भी की लेकिन कहीं कुछ नहीं मिला। इसके बाद वह थाने आया और मामले में पुलिस में केस दर्ज करवाया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!