Press "Enter" to skip to content

अमृत के गरीब परिवार को शिवपुरीवासियों ने दिए 50 हजार ,बरिष्ठ पत्रकार अशोक अग्रवाल ने शुरू की पहल | Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुर के लोगों ने यूपी के बस्ती निवासी अमृत के गरीब परिवार को 50 हजार की सहायता दी है। लोगों का कहना है कि अमृत गुजरात के सूरज में काम करता था और यूपी के बस्ती में रहता था। मृतक के दोस्त कय्यूम ने अमृत के परिवार की आर्थिक िस्थत खराब बताकर उसकी मदद की गुहार लगाई थी। कय्यूम ने बताया कि मृतक मजदूर अमृत अपने परिवार का इकलौता घर चलाने वाला था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। मृतक के अंतिम संस्कार के बाद यूपी से उसके दोस्त कय्यूम ने परिवार की आर्थिक सहायता की मांग की जिस पर अशाोक अग्रवाल और कुछ दोस्तों ने गंभीरता से मामले को लिया और एक पोस्ट सोशल प्लेटफार्म पर डाली।  इस पोस्ट में लिखा था कि यूपी के ेजिस अमृत ने शिवपुरी में अंतिम सांस ली उसकी 5 बहन और एक भाई के साथ माता-पिता बेेहद गरीब हैं, हो सकते तो कुछ कर्ज अपनी हैसियत के हिसाब से अदा कर लीजिए। अमृत के पिता का खाता नंबर भी सार्वजनिक किया गया। लोग जुड़ते चले गए और 50 हजार की सहायता मृतक के परिवार को दी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!