Press "Enter" to skip to content

एसबीआई में रूपए निकालने पहुंचे डेयरी व्यवसायी के बैग से 50 हजार रूपए चोरी | Pichore ,News

शिवपुरी। पिछोर की भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में रूपए निकालने पहुंचे डेयरी व्यवसायी के बैग से कोई अज्ञात चोर 50 हजार रूपए चुरा ले गया। जिसकी जानकारी उसने बैंक प्रबंधन और पुलिस को दी, लेकिन दोनों जगह से उसे निराशा हाथ लगी। पीडि़त का आरोप है कि न ही बैंक प्रबंधन ने उसकी समस्या सुनी और न ही पुलिस ने कोई कार्यवाही की है। 
जानकारी के अनुसार पिछोर में डेयरी का संचालन करने वाला मुकेश पुत्र संग्राम सिंह यादव सोमवार को थाने के पास स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से 2 लाख रूपए निकालने पहुंचा था जहां उसने काउण्टर से 2 लाख रूपए आहरण करके अपने बैग मेें रख लिए थे। इसके बाद मुकेश उन रूपयों में से कुछ नोटों के खुल्ले कराने के लिए बैंक के दूसरे काउण्टर पर गया। इसी दौरान कोई अज्ञात चोर ने उसके बैग में रखी 50 हजार रूपए की एक गड्डी निकाल ली। जिसकी जानकारी मुकेश को नहीं लग सकी, लेकिन जब वह डेयरी पर पहुंचा और उसने कर्मचारियों को भुगतान करने के लिए बैग से रूपए निकाले तो उसमें 50 हजार रूपए गायब थे। तुरंत ही मुकेश बैंक पहुंचा और उसने रूपए कम होने की शिकायत बैंक मैनेजर से की और सीसीटीव्ही फुटेज दिखाने के लिए कहा, लेकिन मैनेजर ने फुटेज दिखाने से इंकार कर दिया। बाद में कल जब उसे फुटेज दिखाए गए तो उसमें एक व्यक्ति बैग से रूपए निकालते हुए दिख रहा है । जिसकी शिकायत उसने थाने में की, लेकिन पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं की। पीडि़त मुकेश यादव का आरोप है कि  अगर बैंक प्रबंधन सही समय पर फुटेज दिखा देता तो चोर को पकड़ लिया जाता। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!