मल्टीमीडिया डेस्क। मोबाइल फोन की कॉल और डेटा की दरें
लगातार घट रही हैं। ग्राहकों को जोड़ने के लिए टेलीकॉम कंपनियों लुभावने
ऑफर दे रही हैं। इसके बीच टेलिकॉम, मीडिया और डिजिटल सर्विस क्षेत्र में
काम करने वाली एक ग्लोबल कंसल्टिंग और रिसर्च फर्म एनालिसिस मैंसन Analysys
Mason ने डेटा की कीमतों के और कम होने को लेकर बात कही है।
एक
वेबिनार के दौरान ये बात सामने आई कि साल 2020 तक टेलीकॉम कंपनियां
ग्राहकों को 50 रुपये में 1 GB 4G डेटा देने लगेंगी। देश के टेलिकॉम
ऑपरेटर्स के लिए उपभोक्ताओं को साल 2020 तक 1 जीबी 4G डेटा देना व्यवहारिक
रुप से संभव हो सकता है और वो भी बिना किसी डिस्काउंट के। हालांकि यह
उन्हीं टेलिकॉम ऑपरेटर्स के लिए संभव होगा जिनके पास वर्ष 2020 तक भारत में
17-18% बाजार हिस्सेदारी होगी। अगर साल 2016 की बात करें तो यह स्तर 228
रुपए प्रति महीने 4G डेटा रहा है।
फर्म का कहना है कि जो भी टेलिकॉम
कंपनियां साल 2020 तक 17 से 18 फीसद तक की बाजार हिस्सेदारी रख रही होंगी,
वो ही 1GB 4G डेटा 30 से 40 रुपए तक देने में सक्षम होंगी। टेलिकॉम
कंसल्टिंग फर्म के अध्ययन में आगे कहा गया है कि अगर देश में 1GB 4G डेटा
50 रुपए तक उपलब्ध होगा तो प्रति उपयोगकर्ता का एलटीई उपयोग हर महीने 6-7
जीबी तक पहुंच जाएगा।
कंसल्टिंग फर्म के अध्ययन में कहा गया कि
टेलिकॉम ऑपरेटरों को सब गीगा हर्ट्ज स्पेक्ट्रम समेत स्पेक्ट्रम के एक
महत्वपूर्ण अमाउंट की दरकार होगी। यह उन्हें 50 रुपए में प्रति 4जी डेटा के
मामले में एक्सटेंसिव कवरेज और ट्रैफिक सपोर्ट प्रदान करने में मदद करेगा।
साथ
ही इसमें यह भी कहा गया कि साल 2020 तक इंडियन टेलिकॉम इंडस्ट्री में कुछ
ऐसे बड़े टेलिकॉम कंपनियां देखने को मिल सकती हैं। जिन्हें वार्षिक पूंजीगत
व्यय के रुप में 65 से 75 बिलियन रुपए और 200 से 250 बिलियन का ओपेक्स
अपने पास रखना होगा, ताकि डेटा ग्रोथ को समर्थन दिया जा सके।
वो दिन दूर नहीं, जब 50 रुपए में मिलेगा 1 GB 4G डेटा
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कट्टे से फायर कर युवक की हत्या की कोशिश, कार्रवाई नहीं होने पर एसपी से शिकायत / Shivpuri News
- शिवपुरी में घरेलू गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें: गंगाजल इण्डेन / Shivpuri News
- बैराड़ सेक्टर में प्रस्फुटन समितियों का ‘शक्ति संचय प्रशिक्षण’ सम्पन्न, ग्राम विकास पर दिया जोर / Shivpuri News
- मजदूरी से लौट रही महिला की गला रेतकर हत्या, देवर पर आरोप / Shivpuri News
- शिवपुरी में दर्दनाक सड़क हादसा: एसपी कोठी के सामने बाइक-ऑटो टक्कर, 15 वर्षीय किशोर की मौत / Shivpuri News





Be First to Comment