Press "Enter" to skip to content

जमीन पर किया जबरन कब्जा, हटाने को कहा तो कर दी मारपीट, मांगे 5 लाख / Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत कालीमाता मंदिर के पास फतेहपुर में एक युवक की चार लोगों ने मिलकर मारपीट कर दी। मामला जमीन पर कब्जे को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

श्रीलाल आर्य ने बताया कि बीते रोज वह काली माता मंदिर के पास फतेहपुर पर अपनी जमीन पर गया। यहां उसने देखा तो सतेंद्र जाटव, अरूण जाटव, राजू जाटव, सूर्यप्रताप जाटव उसकी जमीन पर खंडे डलवाकर कब्जा कर रहे थे। जब उक्त लोगों से खंडे डालने का कारण पूछा तो वह गाली-गलौंज करने लगे। जब गाली देने से मना किया तो सभी ने एक राय होकर मारपीट कर दी और कहा कि हमारे हिस्से के 5 लाख रुपए दोगे तभी यह जमीन खाली करेंगे। घटना के बाद युवक थाने आया और मामले में चारों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज करवाया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!