Press "Enter" to skip to content

रिटर्निंग अधिकारी ने की कार्रवाई: चुनाव खर्च प्रस्तुत नहीं करने पर करैरा के 5 प्रत्याशियों को नोटिस / Shivpuri News

करैरा। करैरा विधानसभा के पांच प्रत्याशियों को व्यय लेखा प्रस्तुत न करना महंगा पड़ा। अब उन्हें नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस दिए जाने के तीन दिन बाद भी रजिस्टर प्रस्तुत प्रत्याशी नहीं करते हैं तो निर्वाचन के दौरान वाहन प्रयोग करने की अनुमति वापस ले ली जाएगी।
करैरा से चुनाव लड़ रहे 13 प्रत्याशियों में से व्यय लेखा के प्रथम निरीक्षण के दौरान 8 प्रत्याशियों द्वारा निरीक्षण कराया गया। जबकि 5 प्रत्याशियों द्वारा व्यय लेखों का निरीक्षण न कराए जाने पर नोटिस जारी किया गया है। करैरा के रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि व्यय संधारित के प्रथम निरीक्षण के दौरान निर्वाचन व्यय प्रेक्षक को 22 अक्टूबर को 13 उम्मीदवारों में से 8 उम्मीदवारों और उनके अभिकर्ताओं ने उपस्थित होकर संधारित किए जाने वाले दैनिक निर्वाचन व्यय लेखों का प्रथम निरीक्षण कराया। जबकि 5 उम्मीदवार अनुपस्थित रहे।
अनुपस्थित प्रत्याशियों में बसपा के राजेन्द्र प्रसाद सपा के दिनेश परिहार जन अधिकार पार्टी के नारायण प्रसाद वंशकार राष्ट्रीय वंचित पार्टी महेश खटीक और राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी की राजकुमारी प्रजापति को रिटर्निंग अधिकारी ने नोटिस दिए हैं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!