Press "Enter" to skip to content

कोलारस लूटकांड का चौथा आरोपी पुलिस ने दबेचा, लूट के 5 लाख भी किए बरामद / Shivpuri News

शिवपुरी। कोलारस पुलिस ने व्यापारी पुत्र के साथ लूटकांड करने वाले आखिरी चौथे आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित अपने घर पर ही था जिसकी पुलिस को सूचना लग गई और मौके पर जाकर पकड़ लिया। आरोपित के पास से 5 लाख रुपए भी पुलिस ने बरामद किए हैं। मामले में पुलिस ने पहले तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया था और उनसे लगभग 11 लाख 26 हजार रुपए बरामद किए थे।

बता दें कि कल पुलिस ने पकड़ेे गए तीनो आरोपियों को दो दिन की रिमांड पर लिया था। कोलारस टीआई संजय मिश्रा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि घटना में लिप्त एक आरोपी गांव में उसके घर के पीछे बैठा हुआ है। मुखबिर की सूचना पर टीम गठित कर आरोपी के गांव में पहुंचकर उसको घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। साथ ही उसके पास से 5 लाख 26 हजार रुपए भी बरामद किए हैं जो उसने खंडहर में छुपा रखे थे। इसके अलावा टीआई मिश्रा ने बताया कि रिमांड पर लाए गए तीन आरोपियों में से एक आरोपी से 35 हजार रुपये व घटना में प्रयुक्त किया गया चाकू भी बरामद किया है। अब तक कुल 16 लाख 87 हजार रुपये बरामद किए जा चुके हैं। शेष राशि बरामद करने के प्रयास पुलिस द्वारा किये जा रहे हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!