Press "Enter" to skip to content

ईद पर दाेस्तों के साथ सिंध नदी में नहाने गया युवक तेज बहाव में बहा, 5 घंटे बाद मिला शव ! Shivpuri News

Shivpuri News - mp news on eid young man went to bathe in sindh river with torrential blows shed dead after 5 hours








तीनों दोस्तों की हालत खराब, कोलारस के सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया 


शिवपुरी।  परवेज खान के नदी में बह जाने से उसके साथ गए दोस्त आरिफ (18) पुत्र हबीब खान, शाहरुख (19) पुत्र शमीम खान, आशिक (20) पुत्र गुड्डू खान को सदमा सा लग गया। तीनों की ही हालत खराब हो गई। तीनों को इलाज के लिए सामुदायिक अस्पताल कोलारस में भर्ती कराया गया। दो घंटे चले इलाज के बाद तीनों युवकों को परिजन घर ले गए। 


ईद की नमाज अदा करके पिकनिक मनाने निकल गए थे चारों दोस्त 

मृतक परवेज खान और आरिफ, शाहरुख व आशिक तीनों ने सोमवार की सुबह ईद की नमाज अता दी। त्यौहार पर चारों ने पिकनिक मनाने की योजना बताई और बाइकों से गोरा टीला रपटा पर पहुंच गए। परवेज को छोड़ तीनों को हल्का फुल्का तैरना आता था। रपटे पर पानी भी कम मात्रा में बह रहा था। एक साथ चारों ने नहाने के लिए रपटे से छलांग लगा दी। तीनों युवक किनारे से लग गए लेकिन परवेज बहाव के साथ बहता चला गया और डूब गया। उसके दोस्तों ने बताया कि परवेज चट्टान से टकरा गया था। उसके बाद पानी में कहीं दिखाई नहीं दिया। यह देखकर तीनों बुरी तरह घबरा गए। 


रेस्क्यू के दौरान पांच घंटे बाद शव मिला 

परवेज खान के सिंध नदी में बह जाने के बाद शिवपुरी की होमगार्ड टीम ने ग्रामीणों की मदद से नदी में रेस्क्यू चलाया। दोपहर 2 बजे परवेज डूबा था और लाश शाम करीब 7 बजे मिल गई। पूरा घटनाक्रम पांच घंटे तक चला। शव मिल जाने के बाद मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। 


परवेज की फरवरी में ही हुई थी शादी 

मृतक परवेज की बस स्टैंड कोलारस पर साइकिल की दुकान है। परवेज की शादी फरवरी महीने में हुई थी। अचानक मौत हो जाने से परिवार गमजदा है। परवेज का शव रात में कोलारस लाया गया। मंगलवार की सुबह पीएम होगा और उसके बाद दफनाया जाएगा। 


इधर…बलारी माता मंदिर के पीछे तालाब में युवक की लाश मिली 

सुरवाया थाना क्षेत्र में बलारी माता मंदिर के पीछे तालाब में राजेंद्र (30) पुत्र भगवानसिंह गुर्जर निवासी गागुंली का सोमवार को शव मिला है। परिजनों का कहना है कि शनिवार की सुबह राजेंद्र दर्शन करने गया था। उसके बाद वापस नहीं लौटा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!