शिवपुरी। थाना प्रभारी देहात निरी. राकेश गुप्ता को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि 40 नंबर कोठी के पास कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे हैं सूचना पर से थाना प्रभारी देहात द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर रवाना किया, पुलिस टीम द्वारा 40 नंबर कोठी के पास दबिश दी दबिश के दौरान आरोपियों ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिस की परन्तु पुलिस टीम ने घेराबंदी कर जुए के फड़ से आरोपी शिवजीत उर्फ सिब्बा पुत्र बृजभान राजावत, राहुल पुत्र भानूप्रताप राजावत, अकील पुत्र हलीम खान, विवेक पुत्र भानूप्रताप राजावत, पंकज पुत्र गणेश कुशवाह निवासीगण कोठी नंबर 40 के पास पुरानी शिवपुरी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7800 रू की नगदी एव ंएक ताश की गड्डी विधिवत जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
देहात थाना पुलिस ने 5 आरोपियों को जुआ खेलते हुए दबोचा | Shivpuri News
पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए 5 आरोपियों को दबोचकर 7800 रू की नगदी की जप्त
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- महिलाओं के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर अश्लील रिकॉर्डिंग भेजते थे, गंभीर मामलों में फंसाने की देते थे धमकी, फर्जी पुलिस आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- महिला बाल विकास और पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई, दो गांवों में रुकवाए बाल विवाह / Shivpuri News
- मेंटीनेंस कार्य के चलते कल इन क्षेत्रों में 5 घंटे बिजली सप्लाई रहेगी बंद / Shivpuri News
- चिंताहरण हनुमान मंदिर में चोरी, भगवान के चांदी के गहने ले उड़े चोर, रन्नौद में आस्था पर प्रहार, मंदिर का ताला तोड़कर वारदात / Shivpuri News
- दबंगों के कब्जे से मुक्त हुई गरीब की निजी भूमि, एसडीएम अनुपम शर्मा के निर्देश पर कार्रवाई / Shivpuri News





Be First to Comment