Press "Enter" to skip to content

5 साल से फरार डकैती के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल | Shivpuri News

शिवपुरी। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में थाना बम्हारी द्वारा 5 साल से फरार डकैती के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। 
थाना प्रभारी बम्हारी उनि. मनीष सिंह को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि थाना हाजा के अपराध क्रमांक 10/14 धारा 384, 397 भादवि एवं 11,13 एमपीडीपीके एक्ट का फरार आरोपी पप्पू उर्फ रमजी गुर्जर निवासी ग्राम रिठौरा खुर्द थाना सारायछोला जिला ग्वालियर पुराने हाईकोर्ट ग्वालियर के पास किसी काम से आ रहा है, सूचना पर थाना प्रभारी बम्हारी स्वयं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में मुखबिर सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम को लेकर तत्काल ग्वालियर रवाना हुए, पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर उक्त अपराध में फरार आरोपी पप्पू उर्फ रमजी गुर्जर निवासी ग्राम रिठौरा खुर्द थाना सारायछोला, जिला ग्वालियर  को पुराने हाईकोर्ट ग्वालियर के पास से कठिन परिश्रम कर गिरफ्तार किया, आरोपी से उक्त घटना के संबंध में पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया बाद पुलिस टीम द्वारा घटना में प्रयुक्त एक 315 बोर का देशी कट्टा मय दो जिंदा राउण्ड आरोपी के घर से बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा उक्त फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु 5000 रू का ईनाम घोषित किया था। 
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बम्हारी उनि. मनीष सिंह, आरक्षक ओमकार, आरक्षक विनोद, आरक्षक अनिल, आरक्षक सुनील, आरक्षक देवेन्द्र एवं आरक्षक राजकुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!