Press "Enter" to skip to content

पुलिस के ही कुक ने की थी 5 साल की मासूम से दुष्कर्म की वारदात ! National News

Narsinghpur News : पुलिस के ही कुक ने की थी 5 साल की मासूम से दुष्कर्म की वारदात

नरसिंहपुर। 5 साल की मासूम से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस एसपी के मुताबिक आरोपी का नाम संतोष मरकाम निवासी बीजा डांडी मंडला है। वह एक साल से एसएएफ छटवीं बटालियन में कुक है और नरसिंहपुर में ही पदस्थ है। इसके पास से कपड़े जूते वह अन्य सबूत मिले हैं। सीसीटीवी फुटेज में वह घटनास्थल के पास आता दिखा था। पुलिस के ही लोगों ने उसकी चाल-ढाल देखकर बताया कि ये वहीं व्यक्ति है। इसके बाद उसे पकड़कर पूछताछ की गई और उसने सभी बात कबूल कर ली।


24-25 जून की दरमियानी रात आरोपी बच्ची का उसकी झोपड़ी से अपहरण करके ले गया था। इसके बाद पीड़िता खून से लथपथ हालत में 25 जून की सुबह अंडर ब्रिज के पास एक पेड़ के नीचे मिली, इसके बाद उसे जबलपुर रेफर किया गया था, जहां उसका इलाज जारी है। इस मामले में लापरवाही पर पुलिस अधीक्षक ने एक आरक्षक को सस्पेंड कर दिया था। जानकारी के मुताबिक बालिका के गायब होने के बाद परिजन देर रात इसकी शिकायत करने पुलिस थाने पहुंचे थे, लेकिन आरक्षक ने उन्हें भगा दिया था।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!