Press "Enter" to skip to content

शर्मशार: यात्री प्रतीक्षालय में मिली 5 माह की नवजात बच्ची ,चाइल्ड लाइन को किया सुपुर्द | Bairad News

शिवपुरी मे परित्यक्त अवस्था मे मिली 05 माह की नवजात बच्ची
डायल 100 एफ़आरवी ने पहुंचाया अस्पताल
शिवपुरी। दिनांक 22-08-19 को प्रात: 08 बजे राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम भोपाल में एक कॉलर व्दारा सूचना दी गई कि जिला शिवपुरी थाना बैराड़ क्षेत्र मे गोपालपुर रोड़ यात्री प्रतीक्षालय के पास एक 05 माह की नवजात बच्ची मिली है । राज्य स्तरीय पुलिस कन्ट्रोल रूम के व्दारा सूचना मिलते ही तत्काल थाना बैड़ार एवं पुलिस कन्ट्रोल रूम शिवपुरी को सूचित करते हुये डायल 100 वाहन (एफ.आर.व्ही.) को भेजा गया जिनके द्वारा मौके पर पहुँचकर नवजात बच्ची को अपने संरक्षण में लिया तथा तत्काल डायल-100 स्टाफ द्वारा बच्ची को थाने ले आए। जानकारी के अनुसार थाना बैराड़ क्षेत्र मे गोपालपुर रोड़ यात्री प्रतीक्षालय के अंदर से बच्चे की रोने की आवाज आ रही थी, स्थानीय लोगों ने देखा एक 05 माह की नवजात बच्ची कपड़ों मे लिपटी पड़ी थ। जिसकी सूचना डायल-100 पर कॉल कर दी गयी । राज्यस्तरीय डायल 100 कंट्रोल रूम मे सूचना प्राप्त होते ही एफ़आरवी को रवाना किया गया । डायल-100 एफ़आरवी पुलिस स्टाफ आरक्षक अमित श्रीवास्तव तथा पायलट अमित धाकड़ द्वारा बच्ची को संरक्षण मे लेकर थाने ले आए । बच्ची को चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया गया है । थाना बैराड़ पुलिस द्वारा बच्ची के परिजनों की जाँच की जा रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!