Press "Enter" to skip to content

5 लाख रूपए का दहेज न मिलने पर ससुरालीजनों ने विधवा बहू को पीटा | Badarwas News


शिवपुरी। बदरवास के ग्राम टुडयावद में यादव परिवार के सदस्यों ने विधवा बहू की मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया, क्योंकि आरोपी उससे दहेज में 5 लाख रूपए की मांग कर रहे थे जिसे वह पूरा नहीं कर सकी। पुलिस ने पीडि़ता के ससुर, जेठ और दो देवरों के खिलाफ भादवि की धारा 498ए और 323 के तहत प्रकरण कायम कर लिया है। पीडि़ता के पति की मौत हो चुकी है और वह विधवा होकर अपने ससुराल में निवास करती थी जिसे आरोपियों ने घर से भगा दिया है। 
जानकारी के अनुसार रचना यादव का विवाह ग्राम टुडयावद के सुमित यादव के साथ हुआ था, लेकिन विवाह के कुछ समय बाद सुमित की मृत्यु हो गई जिससे वह अकेले ही ससुराल में निवास करने लगी, लेकिन उसका ससुर चंपालाल, जेठ गुलाबसिंह, देवर सुरेंद्र और नंदकुमार उसे तरह तरह से प्रताडि़त करते थे। आरोपीगण उससे कहते थे कि अगर उसे घर में रहना है तो अपने पिता से दहेज में 5 लाख रूपए लेकर आए नहीं तो वह उसे घर से निकाल देंगे और जब पीडि़ता ने आरोपियों की मांग पूरी नहीं की तो बीते रोज आरोपियों ने उसकी मारपीट की और उसे घर से भगा दिया। जिससे वह अपने पिता के घर रानीपुरा कराहल चली गई। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!