Press "Enter" to skip to content

जीडीपी में भारत 5वें से 7वें नंबर पर फिसला, अर्थशास्त्रियों ने कमजोर रुपए का असर बताया ! New delhi News

India Economy | India Slips to Seventh Spot in Global GDP Rankings;  UK, France march ahead

  • वर्ल्ड बैंक ने 2018 की रैंकिंग जारी की, ब्रिटेन और फ्रांस भारत से ऊपर आए
  • 2017 में ब्रिटेन को पीछे छोड़ भारत 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बना था
  • 2018 में डॉलर के मुकाबले रुपया 5% कमजोर हुआ, जीडीपी ग्रोथ भी कम रही इसलिए भारत पिछड़ा
  • भारत की जीडीपी 2.72 ट्रिलियन डॉलर, सरकार ने 2025 तक 5 ट्रिलियन डॉलर का लक्ष्य तय किया है

नई दिल्ली. भारत अर्थव्यवस्था की रैंकिंग में 5वें से 7वें नंबर पर फिसल गया है। वर्ल्ड बैंक ने जीडीपी के आधार पर देशों की 2018 की रैंकिंग गुरुवार को जारी की। 2017 में भारत ने ब्रिटेन को पीछे छोड़ 5वां स्थान हासिल किया था। लेकिन, 2018 में ब्रिटेन और फ्रांस से पीछे हो गया। 20.5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी के साथ अमेरिका टॉप पर है।

चीन 13.60 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ दूसरे नंबर पर

  1. दुनिया के टॉप-10 जीडीपी वाले देश
    देश 2018 में रैंकिंग 2018 में जीडीपी 2017 में रैंकिंग 2017 में जीडीपी
    अमेरिका 1 20.49 1 19.48
    चीन 2 13.60 2 12.06
    जापान 3 4.97 3 4.85
    जर्मनी 4 3.99 4 3.70
    ब्रिटेन 5 2.82 6 2.63
    फ्रांस 6 2.77 7 2.58
    भारत 7 2.72 5 2.65
    इटली 8 2.07 9 1.94
    ब्राजील 9 1.86 8 2.05
    कनाडा 10 1.70 10 1.65
    *(जीडीपी ट्रिलियन डॉलर में)
  2. भारत की रैंकिंग घटने की वजह क्या?

    अर्थशास्त्रियों के मुताबिक मुद्रा में उतार-चढ़ाव और ग्रोथ में सुस्ती की वजह से रैंकिंग प्रभावित हुई। 2017 में डॉलर के मुकाबले रुपया 3% मजबूत हुआ था लेकिन 2018 में 5% गिरावट आई।
  3. 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी के लिए सालाना 8% ग्रोथ जरूरी: आर्थिक सर्वे

    2018-19 में जीडीपी ग्रोथ 6.8% रही। यह 5 साल में सबसे कम है। आर्थिक सर्वे के मुताबिक बीते 5 साल में विकास दर औसत 7.5% रही। सर्वे के मुताबिक 2025 तक 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य हासिल करने के लिए हर साल 8% ग्रोथ की जरूरत है। इसमें खपत और निवेश की अहम भूमिका होगी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!