कोलारस। क्षेत्रीय सांसद पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 05 जनवरी शुक्रवार से 7 जनवरी रविवार तक अपने संसदीय क्षेत्र के कोलारस विधानसभा के विभिन्न कार्यक्रमों में भागीदारी करेंगें। जिला कांग्रेस प्रवक्ता, हरवीर सिंह रघुवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर से 05 शुक्रवार को प्रस्थान कर दोपहर 12:30 बजे कोलारस आकर जाटव समाज सम्मेलन में भागीदारी करेंगे। उपरांत दोपहर 01:30 रजक समाज प्रतिनिधि मण्डल के साथ बैठक उपरान्त 02:00 बजे कोलारस के रामपुर में कुशवाह समाज के सम्मेलन में उपस्थिति होगे। इसके बाद 03:00 बजे बीजरी में दांगी समाज के प्रतिनिधि मण्डल की बैठक कर 05:00 बजे मुगांवली प्रस्थान कर रात्री विश्राम चंदेरी करेंगे।
सांसद सिंधिया 06 जनवरी शनिवार को चंदेरी से प्रस्थान कर 10:30 बजे कोलारस विधानसभा के एबी रोड बैहठा गुरूद्वारा दर्शन करेंगें उपरान्त 11:00 दोप. राई पहुचकर आदिवासी अनुसूचित जाति किसान सम्मेलन को सम्वोधित करेंगे। राई से प्रस्थान कर दोप. 01:00 करोंदी (अकाझिरी) में आयोजित आदिवासी सम्मेलन में भाग लेंगे । उपरान्त बदरवास ब्लॉक के ग्राम गरेला में दोपहर 03:00 बजे आदिवासी मजदूर किसान सम्मेलन में भाग लेंगे। शाम 05:30 बजे कोलारस में व्यापारी प्रकोष्ठ की बैठक में भाग लेंगे। इसके बाद कोलारस के गोपाल जी गार्डन में काग्रेंस पदाधिकारी सेक्टर प्रभारी जोन प्रभारी तथा निर्वाचित जन प्रतिनिधि की बैठक लेंगे तथा विभिन्न समाज के प्रतिमण्डलों से भैंट करेंगे। उपरान्त कोलारस से प्रस्थान कर शिवपुरी में रात्री 09 बजे सिंधिया फेन्स क्लब क्रिकेट मैच का समापन एवं 09:30 बजे पूर्व विधायक गणेश गौतम के निज निवास पर सौजन्य भेंट कर रात्री विश्राम शिवपुरी करेंगे। सांसद सिंधिया 07 जनवरी रविवार को सुबह 09:15 पर जनसम्पर्क उपरान्त 09:30 से 10:00 तक निज निवास शोकसन्तत परिवारों के यहा शौक सम्वेदना उपरान्त 10:00 बजे क्रिकेट टूर्नामेन्ट ऐकता मित्र मण्डल शुभारम्भ करेंगे। इसके बाद कोलारस पहुचकर सुबह 10:45 बजे शिक्षक कांग्रेस कार्यक्रम में शामिल होगें। तत्पश्चात 11:30 बजे कोलारस में आयोजित धाकड किरार समाज सम्मेलन में भाग लेंगे। कोलारस से प्रस्थान कर बदरवास होकर 01:00 बजे विजरावन पहुचकर आदिवासी भील समाज सम्मेलन को सम्वोधित करेगें।






Be First to Comment