
शिवपुरी।
नगर पालिका शिवपुरी पर एनजीटी ने पांच हजार का जुर्माना लगाया है। यह
जुर्माना नगर के नालों के समीप तय सीमा में अतिक्रमण पूरी तरह न हटाने और
जहां से अतिक्रमण हटाए गए हैं, वहां पेवर्स टाइल्स न लगाने तथा पौधे रोपित न
करने के क्रम में अधिरोपित किया गया है। यह जानकारी अभिभाषक विजय तिवारी
ने दी, जिन्होंने नगर के नालों के अतिक्रमण को लेकर जनहित याचिका एनजीटी के
समक्ष दायर की थी। नपा को यह जुर्माना 27 मार्च तक जमा करना है।






Be First to Comment