Press "Enter" to skip to content

आर्यिका पूर्णमति माताजी के ससंघ सानिध्य में संयम स्वर्ण महोत्सव के तहत खुरई में 5 दिवसीय कार्यक्रम

योगेन्द्र जैन (पोहरी) सागरसंत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के 50 वें दीक्षा दिवस के उपलक्ष्य में संयम स्वर्ण महोत्सव कार्यक्रम अतर्गत आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी के ससंघ सानिध्य में 5 दिवसीय कार्यक्रम सागर जिले के खुरई कस्बे के नेहरू स्टेडियम में 26 जुलाई से 30 जुलाई तक आयोजित किया गया है।

जानकारी देते हुए दिगंबर जैन पंचायत सभा सागर के कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश जैन ढाना ने बताया कि 26 जुलाई को सुबह 7 बजे से प्रभातफेरी, श्रीजी की शोभा यात्रा, अभिषेक शांतिधारा के पश्चात आर्यिका माताजी के प्रवचन, दोपहर 12.30 से आचार्य परमेष्ठी विधान 108 माडनों के साथ, शाम 7 बजे महाआरती और रात्रि 8 बजे डी.के. जैन पार्टी टीकमगढ द्वारा भजन संध्या* का आयोजन किया गया है। 27 जुलाई को सुबह 8 बजे आर्यिका संघ द्वारा गुरू गुणानुवाद सभा, आचार्य श्री जी का पूजन एवं दोपहर 1 बजे से संयम स्वर्ण गाथा प्रतियोगिता गुरू का गुणगान, पुण्यार्जन का सोपान आचार्य श्री जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर आधारित है। दोपहर 4 बजे से श्री नेमीकुमार की भव्य बारात राग से वैराग की ओर निकलेगी। पलाश खड्डर परिवार खुरई को नेमीकुमार* बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। 28 जुलाई को सुबह 5.30 बजे से भव्य ध्यान शिविर संतत्व से सिद्धत्व की ओर के बाद भगवान नेमीनाथ के मोक्षकल्याणक पर सुबह 6 बजे से स्वर्ण व रजत झारियों से एक साथ 50 श्रीजी की शांतिधारा नेमीनाथ भगवान की पूजा और लाडू चढाए जाएंगे। नेमीकुमार का वैराग्य लघुनाटिका का मंचन किया जाएगा। दोपहर 12.30 बजे से संयम स्वर्ण महोत्सव पर विशेष गुरू समर्पण दिवस डीपीएस स्कूल सनावद* के बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।
28 जुलाई शुक्रवार को रात्रि 8 बजे से विराट कवि सम्मेलन आयेाजित किया गया है। जिसमें देश के जाने माने टीव्ही कलाकार शैलेष लोढा (तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम) द्वारा काव्यपाठ किया जाएगा। 29 जुलाई को सुबह 7 बजे से अभिषेक शांतिधारा के पश्चात भगवान पाश्र्वनाथ का मोक्षकल्याणक मनाते हुए लाडू चढाए जाएंगे। दोपहर 1 बजे से राष्ट्रीय स्तर की आध्यात्म शिरोमणि भजन प्रतियोगिता जिसकी मुख्य अतिथि पामेला जैन (बाॅलीबुड सिंगर) होंगी। रात्रि 7 बजे से विद्याधन पाओ तंबोला* प्रतियोगिता होगी। 30 जुलाई को श्रीजी की भव्य शोभायात्रा के साथ कार्यक्रम का समापन होगा

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!