Press "Enter" to skip to content

अखिलेश यादव 5 साल के लिए बने सपा अध्यक्ष

Image result for अखिलेश यादव

आगरा। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
को आज समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। ताजनगरी आगरा में
गुरुवार को पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में अखिलेश यादव के नाम पर पार्टी
की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने मुहर लगा दी।
समाजवादी पार्टी के
राष्ट्रीय महासचिव तथा राज्यसभा सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने गुरुवार
को पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में अखिलेश यादव को पार्टी का अध्यक्ष चुने
जाने का औपचारिक ऐलान किया। उनको इस राष्ट्रीय अधिवेशन में पार्टी का
अध्यक्ष चुना गया है। अध्यक्ष के रूप में अखिलेश यादव का कार्यकाल पांच
वर्ष का होगा।
अखिलेश यादव को दोबारा निर्विरोध समाजवादी पार्टी का
अध्यक्ष चुना गया। ताजनगरी आगरा में चल रहे सपा के दसवें राष्ट्रीय अधिवेशन
के दौरान उन्हें पार्टी का अध्यक्ष चुना गया। वह लगातार दूसरी बार दल के
अध्यक्ष चुने गए। निर्वाचन अधिकारी एवं सपा के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव
ने अखिलेश के निर्विरोध निर्वाचन की औपचारिक घोषणा की। इस घोषणा के दौरान
सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव और उनके छोटे भाई शिवपाल यादव मौजूद नहीं
थे।
इससे पहले 1 जनवरी, 2017 को लखनऊ में हुए राष्ट्रीय अधिवेशन में
अखिलेश को मुलायम सिंह यादव के स्थान पर सपा का अध्यक्ष बनाया गया था।
अखिलेश का कार्यकाल पांच वर्ष का होगा। उनके दोबारा अध्यक्ष बनने के साथ ही
यह तय हो गया है कि वर्ष 2019 का लोकसभा चुनाव और 2022 का उत्तर प्रदेश
विधानसभा चुनाव उन्हीं के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। गौरतलब है कि सपा के
10वें राष्ट्रीय अधिवेशन से पहले आज पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की
बैठक हुई जिसमें अध्यक्ष के कार्यकाल की अवधि मौजूदा तीन वर्ष से बढ़ाकर
पांच साल कर दिया गया।
अखिलेश यादव को पांच वर्ष के लिए पार्टी का
अध्यक्ष बनाने के लिए पार्टी के संविधान में भी संशोधन किया गया। पहले
पार्टी के अध्यक्ष का कार्यकाल तीन वर्ष का होता था। इससे पहले मुलायम सिंह
यादव पार्टी के अध्यक्ष थे। समाजवादी पार्टी की रार के बीच में इसी वर्ष
जनवरी में लखनऊ में आपातकालीन अधिवेशन बुलाकर अखिलेश यादव को पार्टी का नया
अध्यक्ष चुना गया था, जबकि मुलायम सिंह यादव की गैरमौजूदगी में उनको
समाजवादी पार्टी का संरक्षक बनाया गया था।
समाजवादी के नए संविधान के
तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर पांच वर्ष के लिए अखिलेश यादव की ताजपोशी
हुई, जबकि इससे पहले जनवरी में उन्हें अध्यक्ष चुना गया था। इस कार्यक्रम
में देश भर के करीब 15 हजार सपा के प्रतिनिधियों के शामिल होने का दावा
किया गया। बुधवार की शाम को ही देश भर के सपा प्रतिनिधि आगरा पहुंच चुके
हैं।
इससे पहले समाजवादी पार्टी का 10वां राष्ट्रीय सम्मेलन आगरा में
शुरू हुआ। अखिलेश यादव ने झंडारोहण करके कार्यक्रम का आगाज किया। इस
सम्मेलन में अखिलेश यादव को पांच साल के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया।
सपा महासचिव आजम खान, रामगोपाल यादव, नरेश अग्रवाल, धर्मेंद्र यादव सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता मंच पर मौजूद रहे।
आगरा
के तारघर मैदान में हो रहे सम्मेलन में उत्तर प्रदेश सहित 25 राज्यों के
पार्टी प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। इससे पहले राज्यसभा सांसद तथा फिल्म
अभिनेत्री जया बच्चन भी गुरुवार को पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग
लेने आगरा पहुंची।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!