Press "Enter" to skip to content

वार्ड 5 में जल संकट से जनजीवन त्रस्त, सभी मोटरें फुंकी  ृ12 दिन से वार्ड में सप्लाई नहीं हुआ पेयजल 

शिवपुरी। गर्मी आने में अभी काफी समय बाकी है, लेकिन सर्दी में ही शहर में जलसंकट गहराने लगा है। वार्ड क्रमांक 5 में जल संकट से जनजीवन बुरी तरह त्रस्त है। वार्ड में पेयजल सप्लाई करने वाले तीन बोरों में से दो बोरों की मोटरें फुंक चुकी है और एक बोर में जल स्तर काफी नीचे चला गया है। इस बोर में पाइप बढ़ाने की आवश्यकता है, लेकिन नगरपालिका न तो पाइप दे रही है और न ही मोटरें। 

शहर के वार्ड क्रमांक 5 में शायद ही कभी पेयजल संकट गहराया हो। इस वार्ड में भीषण से भीषण गर्मी में भी वार्डवासियों को पानी मिलता था। वार्ड में पेयजल सप्लाई तीन बोरों के जरिए होती है। ये हैं गणेश भोजनालय के निकट, हलवाई खाने में भूरामल मार्केट के पास और कोर्ट रोड़ स्थित बोर। वार्डवासियों ने बताया कि पिछले 12 दिन से गणेश भोजनालय के पास और हलवाई खाने में भूरामल मार्केट के पास स्थित बोर की मोटरें फुंक चुकी हैं। जबकि कोर्ट रोड़ स्थित बोर में जल स्तर नीचे पहुंच गया है और यहां पाइप बढ़ाने की आवश्यकता है। वार्ड पार्षद ने इसकी ओर नगरपालिका का ध्यान आकर्षित किया, लेकिन स्टोर संचालक का कहना है कि नगरपालिका के पास न तो मोटरें हैं और न ही पाइप। ऐसे में हम क्या कर सकते हैं। पानी सप्लाई न होने से वार्डवासी एक एक बूंद के लिए परेशान हो रहे हैं तथा अपने पैसों से टैंकर खरीदकर किसी तरह जल आपूर्ति कर रहे हैं। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!