Press "Enter" to skip to content

4 साल से फरार आर्म्स एक्ट के स्थाई वारण्टी को अवैध शराब के साथ पुलिस ने दबोचा

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक महोदय शिवपुरी को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई गणेश काॅलोनी महुआर नदी के रपटे पास करैरा में एक व्यक्ति अवैध शराब बेचने के लिए ले जा रहा है। पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल थाना प्रभारी करैरा निरी. अजय भार्गव को आदेशित किया कि कार्यवाही कर तत्काल मुझे अवगत करावें, सूचना पर से थाना प्रभारी करैरा के नेत्रृत्व में पुलिस टीम उनि बलविंदर ढिल्लन, प्रआर. सतीश जयंत,आर. संदीप चैहान, आर. सुनील धाकड़ को साथ में लेकर मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर दबिश देकर आरोपी विनोद पुत्र देवीराम जोगी उम्र 36 साल निवासी वार्ड क्रमांक 8 न्यू काॅलोनी करैरा के कब्जे से हाथ भट्टी की कच्ची शराब कुल 60 बल्क लीटर कीमत 6000 रू की जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रं. 487/18 धारा 34(2) आब. एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया। उक्त आरोपी के विरूद्ध 4 साल पहले धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत माननीय न्यायालय द्वारा स्थाई वारण्ट जारी किया गया था, जिसकी दोनों प्रकरणों में गिरफ्तारी कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!