शिवपुरी।शहर में सीवर प्रोजेक्ट की खुदाई से आम सड़कों की हालत धीरे-धीरे सुधर रही है। सीवर प्रोजेक्ट में अब 3 किमी का काम शेष रह गया है। वन विभाग से मंजूरी मिलने के बाद खुदाई में पत्थर अधिक तादाद में निकल रहा है जिससे ठेकेदार की 4 मशीनें खराब हो गईं हैं। मशीनें खराब होते ही सीवर प्रोजेक्ट का काम चार दिनों से बंद पड़ा है। इसके अलावा कंपनी के पास डीजल भी खत्म हो गया है। अब सोमवार से काम चालू होने की बात कही जा रही है।
जानकारी के अनुसार शहर के विष्णु मंदिर के पास खुदाई होने के बाद आगे के बाद चार दिनों से काम बंद है। इसके अलावा माधव चौक से ठंडी सड़क बड़ा पुल तक भी खुदाई होना बाकी है। इसके अलावा ट्रीटमेंट प्लांट तक फॉरेस्ट एरिया में भी तीन किमी खुदाई कर पाइप लाइन बिछना है। ठेकेदार द्वारा काम मार्च 2019 तक खत्म कर देने की बात कही जा रही है जबकि पीएचई अधिकारी 15 फरवरी तक का लक्ष्य देकर हर हाल में काम पूरा कराने की बात कह रहे हैं। कंपनी के प्रोपराइटर आरडी अग्रवाल का कहना है कि पत्थर बहुत कठोर है। जिससे उनकी चार मशीनें खराब हो गईं हैं। इंजन ठीक करा रहे हैं, एक मशीन शनिवार को और दूसरी रविवार को शिवपुरी भिजवा रहे हैं। सोमवार से काम चालू करा देंगे। अन्य मशीनें भी ठीक हो रहीं हैं। एक साथ 10 से 12 मशीनें लगाकर खुदाई का काम पूरा कर लाइन बिछाएंगे।
कंपनी की तरफ से 3 करोड़ का भुगतान नहीं हुआ: प्रोजेक्ट इंचार्ज
प्रोजेक्ट इंचार्ज सौरव अग्रवाल का कहना है कि मशीन खराब होने के अलावा डीजल भी नहीं मिल रहा है। कंपनी की तरफ से 3 करोड़ का भुगतान होना है। वहीं कंपनी प्रोपराइटर का कहना है कि पीएचई में करीब दो करोड़ के बिल लगे हैं, एक करोड़ के अलग से बिल लगा रहे हैं। हालांकि बिल भुगतान की समस्या नहीं है। शॉर्टेज आई है, डीजल की व्यवस्था भी जल्द करा रहे हैं।






Be First to Comment